समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़ संवाददाता)। समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाजरत एक विचाराधीन कैदी मौत मंगलवार को हो गई। विचाराधीन कैदी कि पहचान खानपुर थाना हल्का के शोभन निवासी स्व0 राम विलास झा का 62 वर्षीय पुत्र राम कुमार झा के तौर पर हुई है। बताया जाता है कि राम कुमार झा शराब मामले में समस्तीपुर मंडलकारा में बन्द था। जहां उसकी तबियत खराब होने पर गत 23 अप्रैल को सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां उसका उपचार किया जा रहा था। उस सिवियर एनीमिया की शिकायत थी। जहां उपचार के दौरान समस्तीपुर सदर अस्पताल में उसे दो यूनिट रक्त चढ़ाया गया था। बहरहाल राम कुमार झा की मौत होने पर कैदियों में दहशत का माहौल कायम हो गया।























































