विधान परिषद चुनाव की तैयारी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक

454

चंद्रकांता न्यूज़ समस्तीपुर

समस्तीपुर जिलाधिकारी की उपस्थिति में प्रेक्षक असंगबा चुबा आओ के अध्यक्षता में बिहार विधान परिषद चुनाव की तैयारी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सभी कोषांग के नोडल एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ की गई।

बैठक में सभी कोषांगो यथा नामनिर्देशन कोषांग, कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, अभ्यर्थी व्यय कोषांग, मीडिया कोषांग, मतपत्र कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग, सामग्री कोषांग, एवं अन्य कोषांग के नोडल पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने कोषांगों से संबंधित तैयारियों, कार्ययोजना को साझा किया गया।

प्रेक्षक महोदय द्वारा सभी नोडल पदाधिकारियों के बातों को सुना गया एवं चुनाव से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।
माननीय परीक्षक महोदय द्वारा चुनाव के दौरान तत्पर रहने एवं सदा चुनाव आयोग के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया

बैठक में अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, स्थापना उप समाहर्ता, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, जिला कोषागार पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी बैंकिंग प्रशाखा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला आईटी प्रबंधक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण, उप विकास आयुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here