विधापतिधाम में ट्रैन से कटकर युवक नई की आत्महत्या

831

अमरदीप नारायण प्रसाद

विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के पक्षिम रेलवे कॉरोसिंग के पास एक युवक ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई।
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया मामले की सूचना स्थानीय आरपीएफ पुलिस को दी गई है।

सूचना पाकर मौके पर आरपीएफ पुलिस पहुंच जांच में जुट गई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार की सुबह 7 बजे अप मालगाड़ी आ रही थी तभी एक युवक अपना साईकल लगा रेल कॉरोसिंग के सामने पटरी पर बैठ गया जब तक लोग कुछ समझ पाते मालगाड़ी उस युवक को रौंदते निकल गई।
घटना स्थल के समीप एक साईकल, मोबाइल, सौ रुपये का नोट व कुछ शिक्के बिखरा हुआ था।
आरपीएफ के सिपाही ने जब मृत युवक के मोबाइल को खंगाला तो रिस्तेदार का नंबर मिला जिसे घटना की सूचना दे दी गई ।
बताया जाता हैं कि विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बोचहा निवासी स्वo प्रमोद कुमार साह के 30 वर्षीय पुत्र मनदीप कुमार साह उर्फ गोलू कुमार के रूप में पहचान हुई हैं।
आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here