विधायक ने किया स्कूल भवन निर्माण के लिए शिलान्यास

951

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर ब्लॉक के सारी पंचायत के अंतर्गत रामनगर गांव वार्ड संख्या 11 में 17 लाख रुपये की लागत से मुख्यमंत्री क्षेत्र योजना अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय उर्दू में दो नये भवन के अलावा एक शौचालय तथा मध्यान भोजन बनाने के लिए एक किचेन शेड का शिलान्यास आज वारिसनगर के विधायक अशोक कुमार (मुन्ना) के कर कमलों द्वारा किया गया। शिलान्यास होते ही रामनगर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। बतादें की उक्त स्कूल में अधिक बच्चे रहने के कारण पठन पाठन में बेहद परेशानियों का सामना करना पर रहा था। इसके लिए गांव के गणमान्य लोग दो कमरा, शौचालय और किचेन शेड निर्माण के लिए सरकार से मांग कर रहे थे। प्राक्कलित राशी 17 लाख रुपये की मंजूरी होते ही आज इस योजना का शिलान्यास हो गया। मौके पर प्रधान अध्यापक मो0 एजाज अहमद, सहायक शिक्षक मो0 जावेद अरशद,मो0 इसराफिल,संवेदक धर्मेंद्र पासवान,मुखिया दिनेश पासवान,उप मुखिया वसन्त कुमार पूर्वे,मो0 इमाम रिजवी,पंचायत समिति सदस्य किरण देवी,मो0 आफताब आलम,मो0 शहादत अली,मो0 मोख्तार अंसारी,मो0 राजा जौहरी,मो0 साबिर अंसारी,मो0 सरफराज आलम,वारिसनगर जदयू प्रखंड सचिव संतोष कुमार साह,पूर्व जिला पार्षद नंद किशोर चौधरी,महेन्द्र प्रधान,लाडले खां,उप प्रमुख शिव शंकर महतो,जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह,जदयू पंचायत अध्यक्ष रामप्रीत राय, जदयू जिला अध्यक्ष बुनकर प्रकोष्ठ क़े मो0 तौहीद अंसारी उर्फ नन्हें, जदयू पंचायत अध्यक्ष बुनकर मो0 गुलशाद,मो0 शहाबुद्दीन, मो0 आफताब, मो0 इसराइल, मो0 मासूम आलम, रंजीत कुमार साह,मो0 हैदर अली,मो0 अनवर ,मो0 उमर, विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष मो0 कैसर, सचिव नैशाबा खातून,सदस्य नसीमा खातून,उफैरा खातून, रेहाना खातून,वार्ड सदस्य शबाना खातून आदि मौजूद थे। बतादूँ की जल्द ही विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बजने वाली है, इसलिए विधायक का ध्यान मात्र शिलान्यास और उदघाटन करने की ओर अब ध्यान पड़ने लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here