अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला के समस्तीपुर जिला के सिंघिया थाना क्षेत्र के कवलासी गांव में संदिग्ध हालत में एक विवाहिता की ससुराल में मौत हो गई। विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। मृतिका की पहचान कवलासी गांव निवासी नीतीश यादव की 25 वर्षीय पत्नी भारती कुमारी के रूप में की गई है। इस संबंध में मृतिका के पिता अशोक यादव ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व अपनी पुत्री भारती की शादी कवलासी गांव निवासी व पूर्व मुखिया अमरजीत यादव के पुत्र नीतीश यादव के साथ की थी। शादी 16 लाख नगद और 10 भर सोना पर तय हुई थी तथा दो भर सोना शादी के बाद देने की बात हुई थी। शादी के बाद दो भर सोना को लेकर ससुराल पक्ष के लोग भारती को ताना देते थे। कुछ दिन पूर्व हिन्दी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी जिसपर मैने आश्वाशन दिया था कि सोना की कीमत कम होने ही दे देंगे। उन्होंने ने बताया कि कल समधी ने फोन कर बताया कि आपकी बेटी चापाकल पर पानी लाने के दौरान गिर गई है।सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों के साथ जब बेटी के ससुराल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी।घर में समधी के अलावा कोई नहीं था और आठ महीने के नाती को भी गायब कर दिया गया था।वहीं मृतिका के भाई राहुल कुमार ने बताया कि जब वो लोग बहन के ससुराल पहुंचे तो गांव के लोग मामले को रफा दफा करने की बात कही जिसपर हमलोग तैयार नहीं हुए और इसकी सूचना पुलिस को दी।राहुल ने बताया कि बहन के ससुर पूर्व मुखिया हैं और प्रशासन पर इनकी पकड़ है इसलिए बहन के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए वरीय अधिकारियों से मिलेंगे। इधर सूचना मिलते ही संबंधित थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात करते हुए मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। दूसरी तरफ इस संबंध में रोसड़ा डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि पहली नजर में मामला दहेज हत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके। परिवार के लोगों ने गला घोंट कर हत्या करने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है।आवेदन के आधार पर आगे की कारवाई की जाएगी।























































