समस्तीपुर: 3 बच्चे की मां को ससुराल वालों ने हत्या कर साक्ष को छुपाने को लेकर विवाहिता का शव ससुराल वालों ने जला कर साक्ष छुपाने का मामला प्रकाश में तब आया जब दरभंगा जिला के बिशनपुर थाना अंतर्गत रुपौली घाट के पीड़ित पिता चिंटू पासवान चकमेहसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने आए। प्राथमिकी आवेदन में पीड़ित पिता ने बताया है कि मेरी 30 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी की शादी 10 वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज से कलोजर गांव के सुनदेश्वर पासवान के पुत्र मनोज पासवान के साथ की गई थी ।मेरी पुत्री ने 2 पुत्र 1लड़की को जन्म दिया। पुत्री के साथ ससुराल वाले बराबर प्रताड़ित करते रहते थे इसको लेकर गांव में कई बार पंचायत हुई लोग नहीं माने अंत में 4 अगस्त को मुझे सूचना मिली थी आपकी पुत्री को हत्या कर शब को जला कर तीनों बच्चों को लेकर घर में ताला लगाकर फरार हो गए। पीड़ित पिता द्वारा दिए गए प्राथमिकी आवेदन के आलोक मे थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है समाचार प्रेषण तक गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोपियों में मनोज पासवान प्रमोद पासवान सुबोध पासवान कमोद व पिता सुंदेश्वर पासवान को आरोपित किया है।


















































