शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच का जिला कमिटी की बैठक संपन्न,

645

कल्याणपुर / समस्तीपुर
शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच का जिला कमिटी की बैठक संपन्न, तमाम काम काज के प्रखंडों में संयोजन कमिटी का गठन कर चलो गांव की ओर अभियान की शुरुआत करने समेत लिए गैर कई निर्णय

बलात्कारियों, रंगदारी मांगने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने में चकमेहशी थाना के नाकामी के खिलाफ कार्यकर्ताओ ने निकाला प्रतिरोध मार्च

जिला कमिटी सदस्य शमशेर अहमद तथा ताजपुर प्रखंड के बंगरा पंचायत के कार्यकर्ता प्रेम लाल सिंह को सामंती गुंडों के द्वारा धमकी देने खिलाफ होगा चरणबद्ध आंदोलन

कल्याणपुर,07 अक्टूबर 2023

प्रखंड के मधुरापुर टांरा पंचायत के वार्ड नंबर 02 हरिहरपुर अवस्थित प्राथमिक विद्यालय उर्दू के परिसर में शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच की जिला कमिटी की बैठक जिला संयोजक राम कुमार के अध्यक्षता तथा जिला संरक्षक सुनील कुमार सुमन के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा, जिला कमिटी सदस्यो का काम काज का बटवारा, संगठन का विस्तार करने, प्रखंड वार संयोजन कमिटी का गठन करने, जिला कमिटी सदस्य शमशेर अहमद और ताजपुर प्रखंड के बंगरा पंचायत के कार्यकर्ता प्रेम कुमार को सामंती के द्वारा धमकी देने व कल्याणपुर प्रखंड के हजपुरवा पंचायत के दलित बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले तथा मवेशी डॉक्टर जितेंद्र कुमार से रंगदारी मांगने वाले अपराधी को गिरफ्तार करने में चकमेशी थाना नाकामी के खिलाफ आंदोलन करने पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में जिला कमिटी सदस्य मनोज राय,दिनेश कुमार सिंह,शमशेर अहमद,सुशील कुमार मिश्रा,अनिता देवी,महमूद आलम,उपेंद्र कुमार सिंह, मोहम्मद नुरैन तारा,कृष्ण कुमार, शमां खातून,उपेंद्र कुमार सिंह, शिव कुमारी देवी, मनीष कुमार मिश्रा, सोनिया देवी,राजीव कुमार राय, शंकर महतो,शौकत अली पप्पू ओम प्रकाश झा, राम बाबू पासवान, शौकत अली, बिरजू राय, राम सागर राय, लालो राम, राम चंद्र साह, प्रेम कुमार सिंह, रंजीत झा,बासु देव सिंह, सैय्यद एकबाल, मनोज साह, संजीत सहनी समेत कई नेता कार्यकर्ता ने अपनी अपनी विचार व्यक्त किया।
बैठक से निर्णय लिया गया कि अक्टूबर महीने में तमाम काम काज के प्रखंडों में संयोजन कमिटी का गठन कर चलो गांव की ओर अभियान की शुरुआत की जायेगी, बैठक के उपरांत जिला कमिटी सदस्य शमशेर अहमद और बंगरा पंचायत के कार्यकर्ता प्रेम कुमार सिंह को सामंती के द्वारा धमकी देने, हजपुरवा पंचायत के दलित बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले और डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह को रंगदारी मांगने वाले अपराधी को गिरफ्तार करने में चकमेह्शी थाना की नाकामी के खिलाफ बैठक स्थल से शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के जिला कमिटी के बैनर तले प्रतिरोध मार्च निकाला गया जो विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए शमशेर अहमद के घर के सामने सड़क पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यदि सामंतवादी हमारे नेता कार्यकर्ताओ को धमकी देना बंद नहीं करता है तथा चकमेहसी थाना कांड संख्या 180/23 के रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त तथा दलित बच्ची के बलात्कारी को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है तो संगठन के द्वारा इन मांगो को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here