शिक्षा बचाओ संघर्ष मोर्चा सकरा-मुरौल का गठन।

423

अमरदीप नारायण प्रसाद

गरीब जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से दूर करने की तैयारी की जा रही है। इन स्थितियों से मुकाबला करने के लिए समिति का गठन किया गया है।
छात्रों के कल्याण हेतु, उनके उत्साह को बढ़ाने हेतु, उनकी आवश्यकता को पूरा करने हेतु सकरा और मुरौल प्रखंड के विभिन्न पंचायत से छात्रों , युवाओं को पढ़ाई के प्रति ध्यान आकर्षित करने हेतु सकरा और मुरौल प्रखंड के विभिन्न गाँव में बच्चों को उनके ज्ञान, उनके कौशल को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक गाँव के विद्यालय में बच्चों को उपस्थिति बढ़े, उनके उत्साहवर्धन के लिए अभिभावकों के साथ उनसे विचार विमर्श करते हुए शिक्षा के प्रति बच्चों को ध्यान आकर्षित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।
इस अभियान का उद्देश्य कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण है। बच्चों के चौतरफा विकास के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन काफी महत्वपूर्ण होगा‌। इनमें अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मोर्चा में शिक्षा से जुड़े हर बातों को प्रमुखता से उठाएगी। विद्यालय में शिक्षकों की कमी, संसाधनों का अभाव, पुस्तकालय की दयनीय स्थिति, छात्रों को सरकारी सहायता का लाभ एवं जरूरतमंद बच्चों को सभी प्रकार की सहायता करने का प्रयास व प्रमुखता के साथ अपनी बातों को रखेगी।
आज के इस कार्यक्रम को वृहत रुप देने के लिए संयोजक अन्नू कुमार तो वही सह-संयोजक ब पिंटू कुमार, अविनाश कुमार, शमीम अंसारी, रूपेश रॉय को बनाया गया। वही आइसा सकरा-मुरौल प्रखंड अध्यक्ष रौशन सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए, शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के उन्मुख विकास के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। दर्जनों युवाओं ने अपनी बातों, अपने विचारों को साझा किया और आने वाले दिनों में शिक्षा के क्षेत्र में सभी शिक्षकों, शिक्षाविदों, शिक्षा से जुड़े संगठनों के माध्यम से सकरा और मुरौल को अलग पहचान दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
रुपेश रॉय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here