संत समागम

401

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर गांव स्थित कर्म योगी राम श्रेष्ठ दास के आवास परिसर पर अंतर जिला से आए कबीर मत के संतों का प्रवचन भजन कीर्तन भंडारा कार्यक्रम आयोजन में काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। मधेपुरा जिला से आए संत उर्मिलेश दास ने अपने संबोधन में कहा कि कबीर एक महान संत थे उनमें जातीयता क्षेत्र इयत्ता नहीं थी हिंदू मुसलमान दोनों उनकी नजरों में समान है देश में उनके अनुयायियों की संख्या काफी है। भजन के द्वारा कबीर की वाणी को उपस्थित लोगों को श्रवण कराया गया । अन्य प्रवचन करने वाले संतों में राज किशोर दास विद्यानंद दास वैशाली से आए रामबालक दास आदि ने भी कबीर दास के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए भजन कीर्तन किया। समागम में स्थानीय लोगों में कृष्ण मुरारी राय लालबाबू राय उमेश राम, राजा बाबू रामवृक्ष राय निर्भय राय रजनीश राय पूर्व मुखिया रामबाबू राय राजा बाबू सहित दर्जनों श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन में सक्रिय सहयोग किया बाद में एक बृहत भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रसाद पाया। पूरा गांव रात भर भक्ति में रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here