सनातन धर्म संस्कृति मंडल द्वारा आयोजित चालिस दिवसीय हनुमान चालीसा पाठ शांति पूर्वक सम्पन्न :डॉ शंभू!

308

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के बिभुतिपुर प्रखंड क्षेत्र के साख मोहन व अन्य कई स्थलों पर चालिस दिवसीय हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। आज समापन समारोह के अवसर पर सनातन धर्म संस्कृति मंडल के अध्यक्ष महंत डॉ शंभू कुमार दास पूर्व सांसद प्रत्यासी ने कहा कि हनुमान जी कलयुग में अति संवेदनशील जाग्रत रुप में है, जो अपने भक्तों के द्वारा स्मरण करने पर सारे कष्टों को दूर करते हैं। खासकर हनुमान चालीसा की चौपाई और दोहे सावर मंत्र है जिनके उच्चारण मात्र से मंत्र स्वयं सिद्ध हो जाता है और कार्य की सिद्धि मिलती है। हनुमान चालीसा का पाठ संकट को दूर करने वाला सरल मंत्र है जिनके पाठ करने से मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं दर्जन भर जगहों पर पाठ का आयोजन किया गया जिसमें समस्तीपुर जिले के अलावा बेगूसराय में भी बाबा बाल गोविंद धाम सोनापुर में महंत राम पुकार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।इस अवसर पर साख मोहन में एक दिवसीय रामचरितमानस मानस पाठ के पश्चात चौबीस घंटे का अखंड राम नाम पाठ का आयोजन किया जाएगा।पाठ में शामिल लोगों में पुरोहित मदन झा विशो सिंह कन्हैया सिंह ध्रुव सिंह सचिदानंद सिंह महंत राम पुकार सिंह ,पेक्स अध्यक्ष पप्पु सिंह महंत निरंजन दास लक्ष्मी कुमारी अनिता सिंह सुमन सिंह आदित्य राज नवनित नाजुक महेश सिंह संगीता सिंह देवी साधना देवी आदि दर्जनों लोग शामिल हुए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here