समस्तीपुर आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने लूटी हुई 20 मोटरसाइकिल को बरामद किया।

627

लोगो ने कहा अब जिले के पुलिस मे काफ़ी सुधार हैँ और अपराधिक घटना मे भी बहुत कमी आई हैँ!

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा समस्तीपुर जिले में हो रही आपराधिक घटनाओं का विश्लेषण किया गया!
शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वाली घटनाओं का विश्लेषण किया गया। दोनों प्रकार की घटनाओं के विश्लेषण से यह स्पष्ट हुआ कि बड़े तौर पर अपराधिक घटनाओं में और शराबबंदी कानून उल्लंघन में चोरी की मोटरसाइकिल का उपयोग होता है तत्पश्चात समस्तीपुर जिले में पांच मोटरसाइकिल रिकवरी टीम का गठन किया गया।
इन टीमों का उद्देश्य अधिक से अधिक चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद करना चोरों को पकड़ना एवं बरामद मोटरसाइकिल को उनके धारक को सुपुर्द करना है। इस अभियान का पहला चरण समाप्त हुआ। इस अभियान के पहले चरण में पांचों टीमों ने 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया 20 मोटरसाइकिल बरामद की गई!और सभी बरामद मोटरसाइकिल को न्यायालय के आदेश के उपरांत आज उनके मालिकों को सुपुर्द किया गया। चोरी के वाहन जब उनके मालिकों को सुपुर्द किए गए तो सभी वाहनों के वाहन स्वामी के चेहरों पर प्रसन्नता देखी गई। इस अभियान को सफल बनाने के लिए समस्तीपुर पुलिस की 5 टीमें लगी, जिनके लीडर के नाम और मोबाइल नंबर निम्नलिखित है इस नंबर पर आप कभी भी सूचना दे सकते हैं।
टीम 9110966140 सब इंस्पेक्टर मोनू राय!
टीम 2.9102345774 सब इंस्पेक्टर फैजुल अंसारी!
टीम 37654850000 सब इंस्पेक्टर मंजुला मिश्रा!
टीम 4.7321680320 सब इंस्पेक्टर निरंजन कुमार!
टीम 4.8202251096. सब इंस्पेक्टर रविकांत कुमार!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here