समस्तीपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है एक नव विवाहिता का संदिग्ध हालत में मिला शव!

45

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर महिला की संदिग्ध हालात मे मिली शव परिजनों ने पति एवं ससुराल वालों पर फांसी लगाकर हत्या करने का लगाया आरोप।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। मृतका की पहचान दलसिंगसराय थाना क्षेत्र के कमराव गांव के रहने वाले संजीव कुमार उम्र 26 वर्ष की 23 वर्षीय पत्नी राजनंदनी कुमारी के रूप में की गई।
इस घटना को लेकर मृत विवाहिता राजनंदनी कुमारी के फूफा जगदीश दास ने बताया कि मृतिका तीन वहन एवं एक भाई है। मृतिका बहन में सबसे बड़ी है।इसके पिताजी इंद्रजीत कुमार चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करते हैं उन्होंने बताया कि कमराव गांव का रहने वाला संजीव कुमार राजनंदनी के गांव सराय रंजन थाना क्षेत्र के उदयपुर फुआ रहती है। संजीव कुमार अपने फुआ के यहां आया जाया करता था इस दौरान लगभग 1 साल से राजनंदनी से प्यार हो गया ।इस दौरान दोनों ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया ।इसकी भनक जब परिजन एवं गांव वाले को लगी तो परिजनों ने लड़के पर शादी करने का दबाव बनाया और 2/5/ 2026 को उदयपुर भोला बाबा के मंदिर में दोनों की शादी करा दी गयी । उसके बाद परिजनों ने सार्मथ्य के हिसाब से दान दहेज देकर राजनंदनी को अपने पति संजीव कुमार के साथ उसके ससुराल भेज दिया ।उन्होंने बताया कि इस शादी से संजीव कुमार की मां खुश नहीं थी और राजनंदनी को बराबर परेशान करती थी । इधर संजीव कुमार सोने का चैन अंगूठी एवं एक मोटरसाइकिल को लेकर ससुराल वालों पर दबाव बना रहा था ।परिजनों ने बताया कि राजनंदिनी के दो ममेरे भाई संजीत कुमार के घर सोमवार के दिन अपनी बहन से मिलने ससुराल पहुंचे लेकिन परिवार वालों ने नहीं मिलने दिया ।आज राजनंदनी के पति अपने ससुर इंद्रजीत कुमार को फोन करके बोला कि आपकी बेटी मर गई ।इंद्रजीत कुमार ने यह सूचना अपने रिश्तेदारों को दिया । रिश्तेदार सूचना पर दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे तो देखा कि राजनंदनी कुमारी की मौत हो गई है ,और उसके गले में रस्सी का निशान लगा हुआ है ।परिजनों ने इसकी सूचना दलसिंहसराय थाने की पुलिस को दिया दलसिंहसराय थाने की पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर मृत राजनंदनी कुमारी के शव को कब्जे में ले लिया एवं उसके पति संजीव कुमार को हिरासत में ले ले लिया है।
वही इस घटना को लेकर दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष इरशाद आलम ने बताया की दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल से मृतिका के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया उन्होंने बताया है कि परिजनों के तरफ से लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here