समस्तीपुर रेल मंडल के हसनपुर-सकड़ी रेल लाइन 40 वर्ष से अधर मे पड़े हसनपुर – सकड़ी रेल परियोजना बजट 2022 में हसनपुर-सकड़ी रेल प्रोजेक्ट को 60 करोड़ राशि देकर केंद्रीय सरकार ने पूर्व रेल मंत्री दिवंगत ललित नारायण मिश्र एवं दिवंगत रामविलास पासवान के सपना को सकार किया है । मालूम हो कि हसनपुर-सकड़ी रेल लाइन को लेकर पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री दिवंगत ललित नारायण मिश्र ने सकड़ी-हसनपुर रेलवे लाइन को पहल में लाये थे । लेकिन ललित बाबू की समस्तीपुर बंम कांड में आकस्मिक निधन के बाद सकड़ी-हसनपुर रेल लाइन अधर में लटक गया था । जिसे तत्कालीन रेल मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान ने ललित बाबू के सपना को सकार करते हुए हसनपुर-सकड़ी रेल लाइन को मंजूरी दिलवाकर इस रेल खण्ड के लिए राशि उपलब्ध कराकर कार्य आरम्भ करवाये थे । परन्तु हसनपुर-सकड़ी रेल लाइन निर्माण के लिए पर्याप्त राशि नहीं रहने के कारण वर्षों से कच्छयप गति से जैसे तैसे कार्य चल रहा था । जिसके कारण हसनपुर-सकड़ी के लोग निराश होते जा रहे थे । परन्तु 2022 के बजट में हसनपुर-सकड़ी रेल लाइन के लिए 60 करोड़ राशि आवंटित होने पर हसनपुर क्षेत्र के लोगों में पुनः आशा जागृत हुई है । जिसके लिए हसनपुर प्रखण्ड के पूर्व प्रखण्ड प्रमुख सह वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए सकारात्मक पहल बताया । उन्होंने केंद्रीय बजट को लेकर केन्द्र सरकार को साधुवाद दिया है ।






















































