समस्तीपुर में ड्रग्स, चरस का तार ग्रामीण क्षेत्र से लेकर महानगर मुंबई तक फैला है।

300

अमरदीप नारायण प्रसाद

मुंबई की चकाचौंध नगरी में समस्तीपुर में के युवक ड्रग्स व चरस की तस्करी के धंधे में शामिल हो रहा है। मुंबई में बरामद एक किलो चरस की तस्करी का तार समस्तीपुर जिले के रोसड़ा से जुड़ गया। जहां मुंबई पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद रोसड़ा पुलिस की मदद से छापेमारी करते हुए रोसड़ा के सोनुपुर गांव से दो युवक को गिरफ्तार कर मुंबई लेती चली गयी। गांव में मुंबई पुलिस के पहुंचने एवं दो युवक की गिरफ्तारी की सूचना से ग्रामीण भी काफी हतप्रभ हैं। गिरफ्तार युवक सोनपुर गांव का अजय यादव एवं प्रदीप मिश्रा बताया गया है।जिसकी गिरफ्तारी होने के बाद मुंबई पुलिस ने पूछताछ की। फिर उसे मुंबई साथ लेती चली गयी। इधर, रोसड़ा में छापेमारी व गिरफ्तारी को पहुंची मुम्बई पुलिस के सब इंस्पेक्टर विश्वनाथ आम्बले ने बताया कि खार थाना क्षेत्र से एक किलोग्राम की मात्रा में चरस बरामद की गई थी। इसके साथ धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में जब तकनीकी जांच शुरु की गयी तो इसमें शामिल गिरोह को खंगाला गया। जब गिरोह के नेटवर्क को खंगाला गया तो इसका तार बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा से जुड़ा। जिसके बाद उक्त दोनों युवक की इसमें संलिप्तता सामने आयी और उसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मुम्बई के ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार हुआ रोसड़ा के सोनूपुर का अजय यादव छह माह पूर्व पढ़ाई करने मुम्बई गया था। जहां अजय एसएससी जीडी की तैयारी कर रहा था। लेकिन जब मुंबई पुलिस गांव पहुंची तो लोग तरह-तरह की बातें भी करने लगे। इधर मुम्बई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुम्बई में ड्रग्स माफियाओं की नजर कॉलेज के छात्रों पर होती है। जहां कॉलेज के छात्रों को तरह-तरह का प्रलोभन देकर अपने गिरोह में शामिल करता है। रुपए की लालच में आकर छात्र भी इस धंधे में शामिल हो जाते हैं। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद इन दोनों युवकों की इस कांड में भूमिका का पता चल पाएगा।इस संबंध में रोसड़ा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रसुन्जय कुमार से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के खार वेस्ट थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कांड संख्या 865/23 दर्ज है। जिसमें मुंबई पुलिस के द्वारा सोनुपुर से दो आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार आरोपी सोनुपुर गांव के ही अजय यादव तथा इसी गांव के प्रदीप मिश्रा शामिल है। मुम्बई पुलिस दोनों आरोपियों का समस्तीपुर कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे अपने साथ ले गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here