फाइनेंस कर्मी से रुपए छीनते दो धाराएं,न्यायिक हिरासत में भेजा

718

कल्याणपुर थाना क्षेत्र में समस्तीपुर दरभंगा स्टेट हाईवे 50 के मुक्तापुर मोईन के समीप बुधवार के दिन में एक फाइनेंस कर्मी के रुपए से भरे बैग को बदमाशों द्वारा छीनने फाइनेंस कर्मी के साथ मारपीट कर जख्मी कर देने पर स्थानीय पुलिस हरकत में आते हुए 2 को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों युवक की पहचान थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव के अंकित कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में की गई है इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि काफी मसक्कत के बाद दोनों से पूछताछ के क्रम में बताया गया कि परतापुर गांव से ही हम लोग फाइनेंस कर्मी का पीछा किए मुक्तापुर मोइन के समीप जाकर हथियार दिखाने पर जब उसने आनाकानी की तो उसके साथ मारपीट किया।जख्मी फाइनेंस कर्मी अजीत कुमार का इलाज सदर अस्पताल समस्तीपुर में कराई गई। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की बात थानाध्यक्ष ने बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here