समस्तीपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, घर में सो रहे युवक को 5 गोली मारकर हत्या!

65

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर। मुसरिघरारी थाना क्षेत्र के मोरवा डीह वार्ड 11 में

रविवार-रात गोलीबारी की घटना से इलाके में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि घर में सो रहे अवस्था में एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने 5 गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान मोरवा डीह वार्ड 11 निवासी प्रमोद झा के पुत्र सुजीत के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारण और हमलावरों का पता लगाने के लिए छापेमारी की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here