समस्तीपुर। राम जी से पूछे जनकपुर के नारी, मोहि लेलखिन मनमा,बाबा बैद्यनाथ हम आयल छी भिखरिया, आजु धनवां कुटाऊ चारु बरवा के जैसे कालजयी गीत के रचनाकार स्नेहलता पर केन्द्रित संगोष्ठी आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के अर्जुन सिंह ने दिया। शहर के आदर्शनगर कॉलोनी में डॉ.रमेश झा के आवासीय परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें शिम्मर फिल्म्स इंटरनेशनल के युवा फिल्म निर्देशक ने भाग लिया और प्रसिद्ध गीतकार स्नेहलता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वे समस्तीपुर जिलांतर्गत कल्याणपुर प्रखण्ड के डरोरी गांव के निवासी थे। स्नेहलता के गीत को जन जन के कंठ में जगह मिला है। कई गीत तो बड़े- बड़े कथावाचक जैसे रामभद्राचार्य भी अपने कथा में गायन करते हैं। स्नेहलता का मूल नाम कपिलदेव ठाकुर है जो अपने रचना के माध्यम से आम जन मानस में स्नेहलता नाम से विख्यात हुए। इन पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे विश्व कवि विद्यापति संस्थान, समस्तीपुर और अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में 29 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। आयोजन शहर के आदर्श नगर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें स्नेहलता पर विस्तार से चर्चा परिचर्चा किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता डॉ. रमेश झा ने किया। बैठक में विश्व कवि विद्यापति संस्थान, समस्तीपुर के डॉ.रमेश झा, अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के अर्जुन प्रसाद सिंह, शिम्मर फिल्म्स इंटरनेशनल के सुमित सुमन, डॉ.प्रमोद कुमार झा, डॉ.आशा कुमारी, अशोक चंद्र झा, विपिन सिंह, डॉ.नरेंद्र नाथ भट्ट आदि उपस्थित थे।
Home चंद्रकांता न्यूज़ समस्तीपुर में प्रसिद्ध गीतकार स्नेहलता पर केन्द्रित एक दिवसीय संगोष्ठी 29 सितंबर...





















































