समस्तीपुर में भाकपा माले कार्यालय पर चारू मजूमदार का 53 वीं शहादत दिवस मनाया गया।

252

संजय भारती

समस्तीपुर। भाकपा (माले) जिला कार्यालय, समस्तीपुर में का• चारू मजूमदार का 53 वीं शहादत दिवस मनाया गया। का• चारू के चित्र पर फूल माला अर्पित किया गया। उक्त अवसर पर केन्द्रीय कमिटी के द्वारा भेजे गये सकल्प पत्र का पाठ किया गया। उसके बाद माले जिला सचिव का• उमेश कुमार ने कहा कि देश में फासीवादी माहौल है। लोकतंत्र खतरे में है। बाबा साहब अम्बेडकर ने संविधान में राजा और रंक सभी को एक वोट देने का अधिकार देकर समानता का अधिकार दिया था। आज केन्द्र की भाजपाई सरकार और चुनाव आयोग की साजिश से वह अधिकार भी खतरे में है। का• चारू गरीबों और बंचितों का अधिकार की रक्षा के लिए अपना शहादत दिया था। हमें उनके बनाये गये रास्ते पर चलकर गरीबों और बंचितों के अधिकार की रक्षा करने का संकल्प लेना होगा। उक्त अवसर पर का• उमेश कुमार के अलावे जिला कमिटी सदस्य अनिल चौधरी, जयंत कुमार, राजकुमार चौधरी, डा• अरुण रजक, विरेंद्र शर्मा, आरती सहनी, पवन देवी, संजू देवी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here