समस्तीपुर लोकसभा (सु.) से इण्डिया गठबंधन में तमाम अटकलों के बाद सन्नी हजारी बने कॉग्रेस प्रत्याशी

438

समस्तीपुर : समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से इण्डिया गठबंधन के कॉग्रेस प्रत्याशी सन्नी हजारी का नाम की घोषणा होते ही महागठबंधन कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखा जा रहा है । सन्नी हजारी को लेकर समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा सीट पर इण्डिया गठबंधन में प्रत्याशी को लेकर पिछले काफी दिनों से तरह तरह की चर्चा चल रहा था, जिस पर सोमवार को सन्नी हजारी के नाम की घोषणा होते ही विभिन्न तरह के चर्चाओं पर विराम लग गया है । बताया जाता है कि समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा सीट पर जदयू के दो वरिष्ठ मंत्री के पुत्र एवं पुत्री के आमने सामने होने से समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा की सीट अब हॉट सीट में गिने जाने लगा है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here