सामाजिक अधिकारिता शिविर में दिव्यांगों को मिला ट्राई साइकिल व्हीलचेयर

586

समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को सामाजिक अधिकारिता शिविर का उद्घाटन सांसद प्रिंस राज विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी विधान परिषद तरुण कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया मौके पर एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद विधानसभा उपाध्यक्ष विधान परिषद, उप प्रमुख दीपक कुमार ने कहा कि दिव्यांगों को चश्मा भी ट्राई साइकिल व्हीलचेयर के अलावे शिविर लगाकर वितरण की गई है इससे दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर प्रभाकर राजस्व अधिकारी विनीता कुमारी मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार भगत प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह लोजपा बिहार पंचायती राज के अध्यक्ष पूर्व मुखिया रविशंकर सिंह ,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह ,लोजपा के अधिवक्ता रविशंकर जिला पार्षद एक रवि रोशन सहित साथी विकलांग सेवा के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार राय सचिव जितेंद्र झा भाजपा के उत्तरी मंडल उपाध्यक्ष विकास कुमार मुखिया लक्ष्मण महतो प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह पंचायत सचिव अशोक सिंह एक सहित विभिन्न राजनीतिक दल के दर्जनों जनप्रतिनिधि सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here