सीएसओ सीएलो को प्रशिक्षित कर सरकार की योजनाओं को पूरा करेंगे :-पासवान

1006

अनिल शर्मा,,
नवादा :- राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान के तत्वाधान में बुद्धा रेसीडेन्सी में बिहार के तीन जिलों के सीएसओ, सीएलो के 35 युवा साथियों को प्रशिक्षत किया जा रहा है । मानवाधिकार अभियान के राज्य समन्वयक धर्मदेव पासवान ने बताया कि हमारी संगठन सरकार की योजनाओं को गांव गांव तक सामाजिक लीडरों केमाध्यम से लेके जाएंगे । और उनकी मदद करके सम्बंधित विभागों को सौपेंगे ताकि समुदाय का विकास हो सके इसे करने के लिए जिले के 20 गांवों को चयनित किया गया है ।जिसमें दो हजार लोगों को योजना से जोड़ना है । इस प्रशिक्षण में जिला मत्स्य विकास पदाधिकारी चितरंजन कुमार ने विस्तार से लोगो को प्रशिक्षण दिया । वहीं जिला कल्याण पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार भगत ने भी अपने विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजना को लेकर लोगो को बताया। मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पार्षद चेयरमैन श्री मति पिंकी भारती मौजूद रही हैं । इसके साथ ही अजाविनि विभाग के कमलेश कुमार सिंह भी रिसोर्स पर्सन के रूप में रहकर अपने विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया। प्रशिक्षण में चंदन कुमार चौधरी, विष्णुदेव पासवान, सिंकू कुमारी,सिंपी कुमारी योगेश कुमार, अशोक पासवान,लकी कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here