समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर : जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में नवरात्रा के अवसर पूरे वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। अहले सुबह से देर शाम तक दुर्गा मंदिरों में माता रानी की भजन, विद्वान पंडितों के द्वारा पूजा अर्चना व दुर्गा शप्तसती का पाठ हो रहें हैं। वहीं श्रद्धालु भी अपने – अपने तरीके से माता दुर्गा की आराधना करने में लीन हैं। इसी क्रम में प्रखंड के बंगरहट्टा दुर्गा मंदिर परिसर में एक महिला भक्त शारदीय नवरात्रा में अपने सीने पर कलश रखकर मां की अराधना में जुटे हैं। मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला श्रद्घालु दरभंगा जिले के मसानखुन गांव की है। जिन्हें इस मंदिर में पूर्व साल में पूजा अर्चना करने व किसी मन्नत की पूरा होने के कारण इस बार उन्होंने इस मंदिर परिसर में अपनी छाती पर कलश स्थापित की है।इनकी श्रद्धा और कष्ट भरी आराधना की चर्चा क्षेत्र में खूब हो रही है। इनकी यह आराधना नौ दिनों तक चलेगी। उनकी देखभाल इनके परिवार के लोग व पूजा कमिटी के सदस्य कर रहें हैं। वहीं मंदिर के पुजारी पंडित विद्यानंद मिश्र ने बताया कि इससे पूर्व भी इस मंदिर में पूजा पाठ करने व उन भक्तों के द्वारा मांगे गये मन्नते पूरा हुई है। उन्होंने व कई ग्रामीणों ने बताया कि जो भी भक्त सच्चे मन से इस मंदिर पूजा अर्चना करते हैं उनके मनोकामना पूर्ण होतें हैं। गांव के लोग इस मंदिर को अब मनोकामना मंदिर के नाम से बात करते हैं। बताते चलें कि यह मंदिर प्रखंड क्षेत्र के पुराने
मंदिरों में से एक है।



















































