समस्तीपुर। विभूतिपुर प्रखंड के बोरिया के वॉर्ड 10 महादलित बस्ती बोरिया डीह में जिला सम्मेलन में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु कॉमरेड संजीव कुमार राम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जहाँ जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड अरविन्द कुमार दास, बोरिया पंचायत के पूर्व मुखिया कॉमरेड जितेन्द्र प्रसाद सिंह, बोरिया के शाखा सचिव कॉमरेड सुनील कुमार तथा पार्टी सदस्य कॉमरेड राज कुमार पासवान ने संबोधित किया। वक्ताओं ने उपस्थित लोगों से जिला सम्मेलन के आम सभा में जनता महाविद्यालय सिंघिया बुजुर्ग चलने का आह्वान किया। मौके पर सबों ने बड़ी गोलबंदी के साथ जुलूस निकालकर चलने का संकल्प लिया।




















































