सेंट जेवियर्स के छात्र-छात्राओं ने दसवीं की परीक्षा में लहराया परचम

759

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के दाहु चौक के समीप स्थित राष्ट्रीय शिक्षा रत्न से सम्मानित विद्यालय सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल(+2) के छात्रों ने सीबीएसई परीक्षा सत्र 2020-21 की दसवीं की परीक्षा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर परचम लहराया। बताया जाता है कि कोविड 19 की अवर्णित एवं अकल्पनीय दुष्प्रभावों को आत्मसात करते हुए अपने शैक्षणिक कार्य में तत्पर सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल के दसवीं वर्ग के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 की वार्षिक परीक्षा में अद्वितीय सफलता प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान हासिल किया है।
बताते चलें कि सीबीएसई के विभागीय निर्देशानुसार सत्र 2020-21 की परीक्षा रद्द कर दी गई थी।साथ ही कुछ विशेष मानकों के तहत सभी विद्यालयों को परीक्षाफल तैयार करने हेतु सूचना प्रेषित की गई थी।वहीं विद्यालय द्वारा भेजे गए विषय वार परीक्षाफल को रूपांतरित कर विभाग की ओर से प्रकाशित की गई। जिसमें शिवम कुमार, संतोष कुमार,सौगत राय,प्रियांशु कुमार,राजा कुमार,राजीव कुमार रंजन,गौतम कुमार,अंजली कुमारी,आशी आनंद,पुष्पांजलि कुमारी आदि ने टॉप टेन में अपना स्थान प्राप्त कर स्वयं सह विद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया। इस सफलता से प्रभावित होकर विद्यालय प्रबंधक सह निदेशक विजय कुमार चौधरी, प्राचार्य प्रकाश कुमार ठाकुर,उप प्राचार्य दीपक कुमार चौधरी एवं अमरजीत कुमार पाठक ने उत्तीर्ण सभी छात्र- छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि सतत प्रयास और दृढ़ संकल्प के कारण ही सफलता प्राप्त हुई है।मौके पर विद्यालय के शिक्षक विक्की कुमार,सुबोध मिश्रा,तरुण कुमार झा,ऋषि कुमार,एसएन झा, अमरनाथ झा,विनोद झा,श्याम नंदन झा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here