अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में सीबीएसई द्वारा संचालित मैट्रिक एवं इंटर के कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रखंड के राष्ट्रीय शिक्षा रत्न से सम्मानित विद्यालय सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल दाहु चौक को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।जिसमें जिले के सीबीएसई से संबद्ध कई विद्यालय के छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। वहीं परीक्षा के दौरान पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। विद्यालय के प्रबंधक सह निदेशक विजय कुमार चौधरी ने बताया कि परीक्षा पूर्ण तरह सीसी कैमरे की नजर में होगी। विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बिना मास्क विद्यालय में प्रवेश निषेध किया गया है। साथ ही विद्यालय कक्षा एवं प्रांगण को प्रतिदिन सैनिटाइज किया जाएगा। बता दें कि सीबीएसई दिल्ली द्वारा आयोजित कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा आज 25 अगस्त यानी बुधवार से आयोजित की जा रही है।

























































