कल्याणपुर /समस्तीपुर
भारतीय जनता पार्टी चकमेहसी मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा के अध्यक्षता में सोमनाहा में पीएम विश्वकर्मा योजना का जागरूकता शिविर आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक उमेश प्रसाद कुशवाहा ने पाराम्परिक कारीगरों लाभुक संतोष राम, सुबोध चौधरी इत्यादि से बातचीत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना के माध्यम से चटाई बीनने वाले, सोनार, ताला बनाने वाले, जूता बनाने वाले, टोकरी बीनने वाले, राज मिस्त्री, पत्थर तरासने वाले सहित 16 तरह के शिल्पकार और कारीगरों को 3 लाख तक लोन मात्र सलाना पांच प्रतिशत के व्याज दर पर देगी। इससे इस प्रकार के काम करने वालो को उसके हुनर की सही पहचान मिल सके साथ ही उसे आधुनिक तरीके के से काम कर ज्यादा कमाई भी हो।
इस अवसर पर जिला महामंत्री व विधानसभा प्रभारी कौशल कुमार पांडेय, जिला उपाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर, मंडल महामंत्री शुशील मालाकार, शक्तिकेन्द्र प्रमुख विमलेश भगत, मंडल उपाध्यक्ष महेश चौरसिया, राहुल रमण, शक्तिकेन्द्र सह प्रभारी मनोज कुशवाहा, पप्पू कुमार, महेश ठाकुर इत्यादि शामिल रहे।

























































