स्व जितेन्द्र पासवान की हत्या को लेकर लोजपा नेताओं ने दुख प्रकट किया।

207

लोजपा (रा) समस्तीपुर के जिला प्रधान महासचिव राजकिशोर हजारी ने अपने टीम के साथ रामभद्रपुर में पहुंचे। रामभद्रपुर के बुथ अध्यक्ष रहे स्व जितेन्द्र पासवान जी को बीते दिनों लाठी डंडों से मारकर हत्या कर दिया गया। जो दिलीप पासवान के पुत्र थे। वहीं उनके परिजनों से मिलने पहुंचे श्री राजकिशोर हजारी जी ने सांत्वना देते हुए कहा कि मैं इस दुःख कि घड़ी में हमेशा साथ रहूंगा। वहीं मौके पर पहुंचे लोजपा (रा) के युवा नेता सह अंबेडकर सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश झा ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि आए दिन अपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहा है, दोषियों को सजा मिले इसके लिए मैं हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं मौके पर पहुंचे कल्याणपुर प्रखंड अध्यक्ष जयकृष्ण साह, प्रखंड उपाध्यक्ष राम नरेश ठाकुर , पंचायत अध्यक्ष विशुनदेव पासवान आदि लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here