हवा के साथ कहीं वर्षा कहीं धूल

498

समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में हवा के साथ कहीं वर्षा कहीं धूल से तबाही का सामना कर रहे हैं। बताने की मंगलवार को अपराहन के बाद प्रखंड क्षेत्र के सिमरिया भिंडी रतवारा कोयला कुंड गोविंदपुर खजूरी आदि गांव में हवा के साथ बारिश हुई वहीं दूसरी ओर फुलहारा अजना कल्याणपुर चौक मिर्जापुर भट्टी चौक गोपालपुर आदि जगहों पर धूल उड़ती देखी गई। धूल को लेकर गांव घर में रहने वाले को काफी तबाही का सामना करना पड़ा। जहां-जहां हवा के साथ वर्ष हुई वहां की धूल में कमी आई। लोगों ने गर्मी से राहत पायी। वैसे आकाश में बादल छाए हैं वर्षा को लेकर विद्युत समस्या चरमरा गई। विद्युत नहीं रहने से किसान के खेतों में लगी फसल पर भी प्रभाव पड़ रहा है समुचित ढंग से सिंचाई नहीं हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here