संजय भारती
समस्तीपुर। हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ राजद नेता रामनारायण मंडल लापता राकेश कुमार हत्याकांड को लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारी समेत स्थानीय पुलिस प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि पारदर्शिता के साथ अनुसंधान कर राकेश के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का काम करें। वहीं उन्होंने कहा अनुसंधान में दोषी बचे नहीं और निर्दोष फसे नहीं। उन्होंने राकेश हत्याकांड को लेकर बताया कि हसनपुर थाना क्षेत्र के मरांची उजागर पंचायत के वार्ड संख्या 09 के पूर्व वार्ड सदस्य अकलू साह (राज मिस्त्री) के पौत्र एवं शंकर साउण्ड सर्विस के संचालक शंकर साह के 19 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार बीते सोमवार के देर संध्या से लापता था। जिसको लेकर परिजनों ने हसनपुर थाना को राकेश कुमार की लापता होने की सूचना दिया। सूचना मिलते ही हसनपुर पुलिस प्रशासन ने राकेश की खोजबीन जारी कर दिया। लापता युवक की मोटर साइकिल और कपड़ा भारद्वाज कालेज सकरपुरा हसनपुर रोड के निकट बांसवाड़ी से मंगलवार को देर संध्या पुलिस ने लावारिस हालत में बरामद किया। देर रात्रि तक आसपास के क्षेत्र में स्थानीय लोग एवं पुलिस प्रशासन राकेश कुमार को बरामदगी को लेकर खोजबीन करते रहे, लेकिन राकेश कुमार का कुछ पता नहीं चला। पुन: बुधवार को अहले सुबह से परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के साथ भारद्वाज कालेज के इर्द गिर्द खोजबीन करते रहे कि दिन के तकरीबन 9:00 बजे के आसपास रजवा रोड निरंकारी भवन से इमली चौक मृत बागमती नदी किनारे के बायपास रास्ते में एक बाउंड्रीवाल के भीतर से पुलिस ने स्क्वायड डॉग की मदद से राकेश कुमार का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने हैवानियत की हद को पार करते हुए राकेश के पेट में चाकू गोदकर एवं गर्दन को धारदार हथियार से बुरी तरह से काटकर हत्या कर दिया। वहीं घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने हसनपुर बाजार के सुभाष चौक को शव के साथ जामकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। मैंने जाम स्थल पर पहुकर पुलिस प्रशासन से वार्तालाप किया पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द आपराधियों की गिरफ्तारी की जायेगी और अपराधी पुलिस के शिकंजा में होगा। आश्वासन पर जाम की भीड़ को समझाकर जाम समाप्त करवाकर शव को पुलिस कब्जे में करवाया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। इस बीभत्स घटना को लेकर आसपास के क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा की जा रही। वहीं हसनपुर पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रहे हैं, जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश होगा। श्री मंडल ने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि दोस्ती करना अच्छी बात है, लेकिन परिजनों को विश्वास में रखकर अच्छे व्यक्तित्व वाले लोगों के साथ दोस्ती करें, जिससे आपका जीवन सुरक्षित रहे।






















































