बेतिया। मैनाटाड
मैनाटाड, 3 अक्टूबर, 2024 भाकपा-माले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं नें मैनाटाड प्रखंड मुख्यालय पर हाथों में लाल झंडा लिए मुट्ठी तानकर जमकर मोदी-नीतीश की तानाशाही व गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोशपूर्ण मार्च करते हुए ब्लॉक कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। मार्च और प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा माले नेता अच्छे लाल राम, सुबास चन्द्र कुशवाहा, इंकलाबी नौजवान सभा जिला अध्यक्ष फरहान राजा, सीताराम राम लक्षमण राम कर रहें थे।प्रदर्शन के दौरान भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुबास चन्द्र कुशवाहा ने कहा कि आज का यह प्रदर्शन पिछले दो महीने से चल रहें हक दो- वादा निभाओ अभियान के तहत आज 95 लाख महा-गरीब परिवारों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि के लिए 72 हजार रुपया से कम का आय प्रमाण-पत्र बनाने,भूमिहीन परिवारों को 5-5 डिसमिल आवासीय जमीन देने, सबको पक्का मकान और 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, मनरेगा में लूट-खसोट व फर्जी निकासी पर रोक लगाने, सभी मजदूरों को 200 दिन काम व 600 रूपये दैनिक मजदूरी देने,आँगनवाड़ी व राशन-किरासन वितरण में गड़बड़ी पर रोक लगाने के सवालों पर लोग आज आये है, उनहोंने कहा कि अब सरकार को तय करना है कि अपने खुद किया हुआ वादा पूरा करेगी या सत्ता से जाऐगीं वहीं सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के युवा संगठन इंकलाबी नौजवान सभा जिला अध्यक्ष फरहान राजा ने कहा कि नीतीश सरकार गरीबों का खून चूसने वाली स्मार्ट मीटर का फरमान अविलम्ब वापस ले। जनता से वोट लेकर अडानी के कम्पनी को मारो माल करने का खेल अब नहीं चलेगा, जदयू- भाजपा का अडानी अम्बानी को झोली भरने वाले योजना के बारे में जनता अब समझ गयीं हैं, भाजपा और जदयू भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली पार्टी है, जिसका ताजा उदाहरण बिहार में लगतार गिर रहें पुल है, टूट रही सडकें है, माले नेता सीताराम राम ने कहा कि भाजपा जदयू सरकार ने जो वादा किया वह पूरा नही कर रहीं हैं उल्टा इनके राज में दलित-महादलित, महिला को सुरक्षित नहीं है, दलितों पर लगतार हमले हो रहें हैं, इस सामंती भाजपाई सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया,माले अंचल सचिव अच्छे लाल राम ने कहा कि ज़ब महागठबंधन की सरकार थी तो जातीय जनगणना कराया गया। जिसमें पाया गया कि राज्य 95 लाख परिवार यानी 34 प्रतिशत लोग बेहद गरीब हैं। जिनको सरकार ने 2 लाख रुपया रोजगार के लिए देने का वादा किया। हमारी पार्टी की मांग है कि सभी गरीबों को 72 हजार से कम आय प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए। दूसरी तरफ सरकार ने 2025 तक सभी गरीबों को पक्का मकान देने और भूमिहीनों को जमीन देने का वादा किया था। लेकिन आज लाखों गरीब आवासविहीन हैं और जमीन के अभाव में झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं।इस लिए हमारी मांग है सभी गरीबों को रोजगार, आवास, भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराएं। इनके अलावा शेख अब्दुल खैर, ठगई राम, इंद्रदेव विधायक आदि नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।




















































