10 जोड़ी इंटर जोनल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार!

206

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर:यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों के मध्य चलायी जा रही निम्न स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है । इन ट्रेनों का ठहराव, समय एवं मार्ग पूर्ववत् रहेगा ।

  1. गाड़ी सं. 03388/03387 पाटलिपुत्र-सहरसा-पाटलिपुत्र स्पेशल के कुल 08 फेरे की वृद्धि की गयी है । अब गाड़ी सं. 03388 पाटलिपुत्र-सहरसा स्पेशल 06.08.2025 से 24.09.2025 तक प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी सं. 03387 सहरसा-पाटलिपुत्र स्पेशल 08.08.2025 से 26.09.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी ।
  2. गाड़ी सं. 03350/03349 दानापुर-सुपौल-दानापुर स्पेशल के कुल 61 फेरे की वृद्धि की गयी है । विस्तारित अवधि के साथ अब यह स्पेशल दानापुर और सुपौल से 01.08.2025 से 30.09.2025 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी ।
  3. गाड़ी सं. 05570/05569 सहरसा-ललितग्राम-सहरसा स्पेशल के कुल 45 फेरे की वृद्धि की गयी है। विस्तारित अवधि के साथ अब गाड़ी सं. 05570 सहरसा-ललितग्राम स्पेशल 01.08.2025 से 30.09.2025 तक रविवार एवं गुरूवार को छोड़कर प्रतिदिन तथा गाड़ी सं. 05569 ललितग्राम-सहरसा स्पेशल 02.08.2025 से 01.10.2025 तक सोमवार एवं शुक्रवार को छोड़कर प्रतिदिन परिचालित की जाएगी ।
  4. गाड़ी सं. 05552/05551 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल के कुल 61 फेरे की वृद्धि की गयी है । विस्तारित अवधि के साथ अब गाड़ी सं. 05552 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 01.08.2025 से 30.09.2025 तक प्रतिदिन तथा गाड़ी सं. 05551 पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल 02.08.2025 से 01.10.2025 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी ।
  5. गाड़ी सं. 05504/05503 सहरसा-ललितग्राम-सहरसा स्पेशल के कुल 08 फेरे की वृद्धि की गयी है। विस्तारित अवधि के साथ अब गाड़ी सं. 05504 सहरसा-ललितग्राम स्पेशल 07.08.2025 से 25.09.2025 तक प्रत्येक गुरूवार को तथा गाड़ी सं. 05503 ललितग्राम-सहरसा स्पेशल 08.08.2025 से 26.09.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी ।
  6. गाड़ी सं. 05516/05515 सहरसा-ललितग्राम-सहरसा स्पेशल के कुल 61 फेरे की वृद्धि की गयी है। विस्तारित अवधि के साथ अब गाड़ी सं. 05516 सहरसा-ललितग्राम स्पेशल 01.08.2025 से 30.09.2025 तक प्रतिदिन तथा गाड़ी सं. 05515 ललितग्राम-सहरसा स्पेशल 02.08.2025 से 01.10.2025 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी ।
  7. गाड़ी सं. 05514/05513 सहरसा-सरायगढ़-सहरसा स्पेशल के कुल 61 फेरे की वृद्धि की गयी है। विस्तारित अवधि के साथ अब गाड़ी सं. 05514 सहरसा-सरायगढ़ स्पेशल 01.08.2025 से 30.09.2025 तक प्रतिदिन तथा गाड़ी सं. 05513 सरायगढ़-सहरसा स्पेशल 02.08.2025 से 01.10.2025 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी ।
  8. गाड़ी सं. 05232/05231 पूर्णिया कोर्ट-बिहारीगंज-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल के कुल 61 फेरे की वृद्धि की गयी है । विस्तारित अवधि के साथ अब यह स्पेशल पूर्णिया कोर्ट और बिहारीगंज से 01.08.2025 से 30.09.2025 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी ।
  9. गाड़ी सं. 05222/05221 बरौनी-सहरसा-बरौनी स्पेशल के कुल 52 फेरे की वृद्धि की गयी है। विस्तारित अवधि के साथ अब गाड़ी सं. 05222 बरौनी-सहरसा स्पेशल 02.08.2025 से 30.09.2025 तक शुक्रवार को छोड़कर प्रतिदिन तथा गाड़ी सं. 05221 सहरसा-बरौनी स्पेशल 03.08.2025 से 01.10.2025 तक शनिवार को छोड़कर प्रतिदिन परिचालित की जाएगी ।
  10. गाड़ी सं. 05502/05501 नरकटियागंज-गौनाहा-नरकटियागंज स्पेशल के कुल 61 फेरे की वृद्धि की गयी है। विस्तारित अवधि के साथ अब स्पेशल नरकटियागंज एवं गौनाहा से 01.08.2025 से 30.09.2025 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here