चंद्रकांता न्यूज़ समस्तीपुर
समस्तीपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 31 मई 2022 को प्रधानमंत्री के आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम गौरव कुमार, डीपीओ आईसीडीएस, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा प्रभारी पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, एलडीएम, जिला पशुपालन पदाधिकारी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री द्वारा पूर्वाह्न 10:55 बजे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा।
जिले के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने, पंडाल, एलईडी, प्रसारण हेतु व्यवस्था आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया।





















































