8 सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय आपदा मित्र संगठन के बैनर तले विरोध प्रदर्शन कर आपदा मित्र मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौपे मांग-पत्र:- रौशन कुमार

331

समस्तीपुर : आपदा मित्र संगठन के बैनर तले पटेल मैदान गोलंबर से आपदा मित्र, सरकार द्वारा घोषित 5 लाख रुपया की बीमा राशि को लागू करते हुए बीमा राशि 20 लाख रुपया करने, सभी आपदा मित्रों एवं/ सखियों को सरकारी आपदा कर्मचारी घोषित करने, स्वास्थ्य बीमा, ई एस आई, पी एफ , रिटायरमेंट सहित अन्य सुविधाएं देकर सामाजिक सुरक्षा की गारंटी करने, सभी आपदा मित्रों/ सखियों को न्यूनतम वेतनमान 26910 प्रतिमाह की गारंटी करने, सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए आपदा कार्यालय में आपदा मित्रों/ सखियों को बहाल करते हुए कार्यालय को संचालित करने, आपदा मित्रों/ सखियों को केन्द्र सरकार की एक ही योजना के तहत प्रशिक्षण दी गई है, इसलिए एक ही योजना के तहत समायोजित कर, कार्य एवं वेतन तय करने, अब तक आपदा मित्रों से लिए गए कार्यों का अभिलंब भुगतान करने, सुरक्षित शनिवार का भुगतान समान कार्य का समान वेतन से भुगतान करने सहित 8 सूत्री मांगों को लेकर नारा लगाते हुए जिला मुख्यालय तक विरोध प्रदर्शन किया। तत्पश्चात सभा का आयोजन किया गया अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार व संचालन आपदा मित्र चंदन कुमार ने किया।

सभा को संबोधित मुख्य वक्ता राष्ट्रीय आपदा मित्र संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बिहार में 9600 आपदा मित्र/सखियाँ का प्रशिक्षण दिया गया जिससे बिहार में हो रहे आपदा से निपटने के लिये। विभिन्न पर्व जैसे दशहरा, विभिन्न घाटों, छठ महापर्व, सुरक्षित शनिवार के स्कूलों में आपदा मित्र से काम लिया जाता है, चुकी 2023 के महापर्व छठ में सभी आपदा मित्र और सखी को घाटों पर प्रतिनियुक्ति किया गया था, उसके दौरान कोई अप्रिय घटना नही हुई, गत वर्ष 2024 में आपदा मित्र/ सखिया का कही ड्यूटी नही लगाया गया और उस दौरान पूरे बिहार में 72 लोगो की जान गई। सरकार को ध्यान आकर्षित करना चाहेंगे, आपदा विभाग से 2 करोड़ 88 लाख रुपया पीड़ित परिवार को देना पड़ा, लेकिन आपदा मित्र को पैसा देना नहीं चाहती।, सरकार से प्रदर्शन के माध्यम से मांग की जाता है कि बकाया राशि और नियमित मानदेय अभिलंब शुरू किया जाए, अन्यथा बिहार के 9600 आपदा मित्र पटना में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार ने कहा कि बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षण के बाद आपदा मित्र से लगातार दशहरा, छठ महापर्व पर विभिन्न घाटों पर काम लिया जा रहा है लेकिन मानदेय नहीं दिया जा रहा है, यह बहुत ही निंदनीय बात है।

अंत में प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष धनजय कुमार, आपदा मित्र दीपक कुमार ने जिला अधिकारी को 8 सूत्री मांग-पत्र मुख्यमंत्री के नाम से सौपे।

प्रदर्शन में रवीश कुमार, जितेंद्र कुमार, रोहित महतो, राजाराम दास, राजीव कुमार पासवान, प्रभाकर कुमार, संदीप कुमार, जयवीर पासवान, मुकेश पासवान, अमन कुमार, सनी कुमार, सिंटू कुमार, गणेश कुमार राकेश कुमार, चंदन कुमार विजय कुमार अजय कुमार बिट्टू कुमार, धर्मकांत गिरी रौशन गिरी, मुकेश कुमार, आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज, दीपक कुमार, नितीश कुमार सहित दर्जनों आपदा मित्र मौजूद थे।

   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here