समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित इफको बाजार प्रांगण में नैनो यूरिया संयंत्र के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव प्रसारण का लाभ प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने उठाया इफको बाजार के प्रबंधक चंदन कुमार प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह प्रखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष दीनदयाल झा आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि समस्तीपुर जिले के 70 सहकारिता केंद्रों पर प्रधानमंत्री के संयंत्र गुजरात के कलोल के उद्घाटन को देख किसान हर्षित हो गए। प्रधानमंत्री के उद्घाटन के पूर्व भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के मुख्यमंत्री आदि ने भी लाइव प्रसारण पर किसानों को नैनो यूरिया सरल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रसारण को देखने में इफको के सहायक क्षेत्र प्रबंधक कौशिक कुमार पांडे अविनाश झा रजनीश मिस्र ऋतुराज राकेश कुमार सत्यम करण हरिशंकर झा रामदेव महतो अजय कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।






















































