अमरदीप नारायण प्रसाद
बिहार दिवस पर समस्तीपुर शहर के पटेल मैदान में आयोजित समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री आलोक कुमार मेहता, विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के अलावा विधायक अजय कुमार, रणविजय साहू, एमएलसी डॉ. तरुण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि समस्तीपुर जिले का चौतरफा विकास हो रहा है। आने वाले दिनों में औद्योगिक क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर यहां विकास किया जाएगा। कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही बिहार में 3 लाख शिक्षकों की बहाली की जायेगी वही दस लाख युवाओं को रोजगार मुहाय्या कराया जाएगा।मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि समस्तीपुर जिले में इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा औद्योगिक क्षेत्र में भी विकास की क्रांति को लेकर रोडमैप तैयार किया जा रहा है। कृषि क्षेत्र में भी विकास को लेकर सरकार द्वारा रणनीति बनाई जा रही है।उद्घाटन समारोह को विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के अलावा एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी, विधायक रणविजय साहू, विधायक अजय कुमार के अलावा रोसड़ा के विधायक वीरेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया। आगत अतिथियों का स्वागत जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह ने किया। स्थापना दिवस समारोह के मौके पर जिले के विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है।
























































