कार से 48 बोतल विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

711

नवादा अनिल शर्मा की रिपोर्ट ,,,,, नवादा, गोविंदपुर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक कार से 48 बोतल विदेशी शराब के साथ दो धंधे वालों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक सेंट्रो कार में छिपाकर विदेशी शराब ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसआई सतीश कुमार को गोविंदपुर चौक पर वाहन जांच में लगाया गया। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने झारखंड की ओर से आ रही सैन्ट्रो कार को रुकवा कर तलाशी ली। जिससे इंपीरियल ब्लू कंपनी 750 एमएल का 48 बोतल विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर वाहन को जप्त कर लिया गया। गिरफ्तार धंधेबाजों का पहचान कोडरमा जिले के सतगावां निवासी महेन्द्र प्रसाद के पुत्र धर्मेंद्र कुमार तथा श्रीकांत प्रसाद के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में किया गया। पूछताछ के क्रम में धंधेबाजों ने बताया कि यह विदेशी शराब झारखंड के मंझने से लोड कर नवादा के हिसुआ ले जाया जा रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों धंधेबाजों एवं वाहन मालिक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here