असहाय और गरीबों को अब कोरोना की दवा मुफ्त मिल सकेगी

692

समस्तीपुर ,असहाय और गरीबों को अब कोरोना की दवा मुफ्त मिल सकेगी। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को राजद केयर सेंटर के हेल्प लाइन नंबर पर फोन करना होगा तथा दवा लेने के लिए चिह्नित किए गए 05 सेंटरों में से किसी एक पर जाना होगा , जहां पर कोरोना किट नि:शुल्क मिलेगी। समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के इस फैसले से जिला के कमजोर तबके के हजारों लोगों को कोरोना महामारी के इलाज में खासी राहत मिल सकेगी। आज सोमवार को समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने समस्तीपुर शहर के धरमपुर तथा जितवारपुर चांदनी चौक पर “राजद कोविड केयर सेंटर-सह-सहायता केन्द्र” का उद्घाटन किया तथा जरूरतमंद 25 लोगो के बीच दवा का किट , मास्क , सैनिटाइज़र आदि वितरित किया l विधायक ने बताया कि तमाम ऐसे गरीब हैं, जिनके पास दवा खरीदने के लिए पैसे नहीं है। उन्हें दवा के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। ऐसे लोगों की मदद के लिए राष्ट्रीय जनता दल के सहयोग से मुफ्त दवा वितरित की जाएगी। दवा के साथ ही गरीबों व असहाय लोगों को मुफ्त में डॉक्टरी सलाह भी मिलेगी तथा कोरोना मरीजों को बेड व चिकित्सा में हो रही किसी भी प्रकार की परेशानियों में भी उन्हें सहयोग प्रदान किया जायेगा l मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , जिला राजद नेता राकेश यादव , मोo शौकत , छात्र राजद जिलाध्यक्ष शशि यादव , सैयद एजाजुल हक नन्हें, मोo आजम आजाद आदि मौजूद थे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here