हरिहरपुर में मजदूर का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

298

समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड के मधुरापुर पंचायत के हरिहरपुर वार्ड एक निवासी एक मजदूर जो हिमाचल के शिमला में मजदूरी करता था उसकी अचानक ट्रक से सामान उतारने के क्रम में ट्रक से गिरने के क्रम में गंभीर जख्मी हो गया ।वही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिमला से मजदूर का शब आते ही सोमवार को गांव में कोहराम मच गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए पंचायत राज की मुखिया राधा देवी ने बताया कि बिगत डेढ़ वर्ष पूर्व बिहार सहनी के पुत्र मृतक रामबाबू सहनी परिवार चलाने को लेकर रोजी-रोटी के ख्याल से शिमला गए थे वैसे पूर्व से ही वह वहां मजदूरी करता था। जाने के बाद घर नहीं लौटा था। इसी क्रम में उसकी दुर्घटना में मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here