चुनावी सर्वे को देखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हो गए हैं हताश..करने लगे हैं अनर्गल की बातें : बच्ची मंडल

844

समस्तीपुर : वरिष्ठ राजद नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने बताया कि देश में चल रहे 2024 लोकसभा चुनाव के छठे चरण मतदान के बाद मिडिया के सर्वे रिपोर्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हताश हो गये हैं । उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में देश के सभी हिस्सो में इण्डिया गठबंधन को जनता का अप्रत्याशित जनसमर्थन मिल रहा है, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हताश होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के गणमान्य जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 सालों से फेकते आ रहे जुमला से तंग आ चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 2024 के लोकसभा चुनाव में देश में बढ़ रही महगाई, बेरोजगारी, गरीबों का उत्थान, आदि देश हित मुद्दे की बात न करके..प्रधानमंत्री जी एक के बाद एक नया जुमला तैयार कर जनता के बीच फेकें तो जरूर..लेकिन इस बार के चुनाव में जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा फेके गए जुमले को देश की जनता नकारते चले गए, जिससे प्रधानमंत्री मोदी जी हताश हो गयें और हताशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भिन्न भिन्न तरह का हिन्दू मुसलमान, मंगलसूत्र, धारा 370, राम मन्दिर, मुजरा आदि शब्दों को फेककर जनता को अपने पक्ष में करने का ताबड़तोड़ कोशिश किया लेकिन देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शब्द जाल में फसने को तैयार नहीं है। जिस कारण बिहार राज्य समेत देश के युवाओं, महिलायें, किसान – मजदूर एवं अंतिम पायदान पर रहने वाले व्यक्ति 2024 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का सपना को चकनाचूर कर दिया है। उन्होंने कहा 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरे देश की मतदाता मालिक के द्वारा बढ़ चढ़ कर इण्डिया गठबंधन के पक्ष में मतदान किया गया है । श्री मंडल ने कहा बिहार प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के लोकप्रियता से देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव में हताश हो गये हैं, और अनर्गल ब्यान देकर बिहार व देश की जनता को गुमराह करने के जुगाड़ तलाशने लगे हैं, लेकिन देश की जनता अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर चाल को अच्छी तरह से समझ चुके हैं । उन्होंने कहा 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 200 का आंकड़ा भी पार नहीं करने जा रहा है। बच्ची मंडल ने कहा देश समेत बिहार में चल रहे लोकसभा आम चुनाव में जनता द्वारा इण्डिया गठबंधन को समाज के सभी वर्गों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा इण्डिया गठबंधन का नारा ए टू जेड के समर्थन में विकास की नीति को पूरे देश सहित बिहार राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने आमलोगों के द्वारा केंद्र व बिहार की विकसित भारत व विकसित बिहार के लिए इण्डिया गठबंधन को अपार जनसमर्थन मिलने की बात कही । उन्होंने कहा इण्डिया गठबंधन द्वारा समाज के अंतिम पायदान तक रहने वाले लोगों के बीच विकास योजनाओं को पहुँचाने तक चुनावी मुद्दा नीति को बहुत कारगर बताया । साथ ही वर्तमान समय में जातीय बंधनों से ऊपर उठकर जनता ए टू जेड की पार्टी इण्डिया गठबंधन के विकास की बात करने वाली लोक कल्याणकारी नीति को देश की जनता बहुत दूरगामी परिणाम बता रहे हैं । देश की जनता इण्डिया गठबंधन के शासन में चहुंमुखी विकास को अच्छी तरह से समझ रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here