मारपीट में तीन घायल, सात आरोपित!

538

अमरदीप/ऋतुराज

सरायरंजन। थाना क्षेत्र के दे देवाईपट्टी स्थित वार्ड 9 में पूर्व के विवाद को लेकर गांव के ही कतिपय लोगों ने एक परिवार की मां – पुत्री समेत तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही 15 हजार की नकदी समेत 30 हजार मूल्य के जेवरात भी लूट लिए। इस घटना को लेकर पीड़िता द्वारा सरायरंजन थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में कमलेश राय की पत्नी रंजू देवी ने कहा है कि विगत 20 जून की शाम गांव के ही कतिपय लोग हरवे – हथियार के साथ उनके दरवाजे पर आ कर गाली – गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर उन लोगों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। विवाहिता के पीटते देख जब उनकी दो पुत्रियां भी बीच-बचाव को आयी तो हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।आरोपित लोगों में गांव के ही गणेश राय, उनकी पत्नी रीना देवी, शंकर राय, रामजी राय, वीरेंद्र राय, मानिक लाल राय एवं लालबाबू राय के नाम शामिल हैं।

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग

सरायरंजन। थाना क्षेत्र के गोपालपुर किशुनपुर गांव में विगत 29 मई की रात कतिपय लोगों ने घर की छत पर सोए एक युवक की छुरा मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान गांव के ही उमेश राम के पुत्र संतोष राम के रूप में की गई थी। इस मामले में मृतक के पिता के लिखित बयान पर मृतक की पत्नी रूबी कुमारी के अलावा गांव के ही गुड्डू राम तथा मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी रोशन कुमार सिंह, लाटबसेपुरा निवासी कमलेश पासवान एवं ग्रामीण मनोज राम को आरोपित किया गया था। इसमें मुख्य आरोपी गुड्डू राम को गिरफ्तार करने के चार दिनों बाद पुलिस ने पहुंच – पैरवी के बल पर उसे छोड़ दिया। इस संबंध में मृतक के पिता उमेश राम ने पुलिस महानिदेशक पटना, पुलिस महानिरीक्षक दरभंगा एवं पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर समेत तमाम पुलिस के उच्चाधिकारियों को आवेदन देकर इस घटना के मुख्य आरोपी समेत सभी आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here