समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में भारतीय संविधान दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक विनय सिंह ने किया। इस अवसर पर शिक्षक शिव शंकर प्रसाद ने विषय प्रवेश करते हुए भारतीय संविधान को विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान बताया, वहीं शिक्षक यशवंत चौधरी ने संविधान सभा, संविधान निर्मात्री समिति, अनुच्छेद,अनुसूची, भाग आदि के बारे में विस्तार से बताया। जबकि शिक्षिका कंचन कुमारी ने संविधान सभा में 15 महिला सदस्य का होने एवं महिलाओं को दिए गए अधिकार पर विस्तार से चर्चा की। जबकि शिक्षक मो.अमजद हुसैन ने संविधान के बदौलत आज भारत को दुनिया में विकसित राष्ट्र कहलाने का गौरव प्राप्त हुआ है।कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए शिक्षक विमल कुमार साह, अर्चना कुमारी, विमला कुमारी, छात्रा निहारिका रितु,सुभाष कुमार,अमृता, अदिति, नीरू, तनिक्षा, प्राची, पुष्पा, साक्षी, शहजाद आदि ने अपने विचारों को रखा।मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षकों,बाल संसद,मीना मंच,यूथ क्लब,इको क्लब के सदस्यों ने सहयोग किया।























































