बीबी फातिमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में “दावते इफ्तार” का आयोजन किया गया।

53

समस्तीपुर प्रखंड के बांदे स्थित बीबी फातिमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में “दावते इफ्तार” का आयोजन समाजसेवी सह कॉलेज के प्रबंधक मोo तैयब ने किया l जिसमे प्रखंड के रोजेदारों, पंचायत प्रतिनिधि , सामाजिक कार्यकर्ता , वरिष्ठ नागरिको सहित प्रबुद्ध लोग शामिल हुए l “दावते इफ्तार” में सैकड़ो रोजेदारों ने इफ्तार कर अपने तथा मुल्क की तरक्की, अमन चैन और भाईचारगी की दुआएं मांगी l मौके पर विधायक सह बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि रमजान रहमत और बरकत का महीना है l यह पाक महीना सिखाता है कि हम अपने जीवन में हर समय इंसानियत एवं सच्चाई के रास्ते पर चले l रमजान के इस पावन पवित्र माह में हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम बुराई का परित्याग कर अच्छाई को ग्रहण करेंगे। ऐसा कोई भी कार्य नहीं करेंगे जो दूसरे को बुरा लगे। हम एक-दूसरे के सुख-दु:ख में भागीदारी देंगे और प्रेम और मोहब्बत के संदेश को घर-घर पहुंचाकर देश और समाज में सहिष्णुता, एकता और भाईचारे की भावना को विकसित करेंगे। इसी में हमारा, समाज का और देश का व्यापक हित निहित है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here