बरैली:
शुभम साहित्य एवं सामाजिक संस्था ने ख़ुश लोक सभागार में गंगा जमुनी कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन शायर विनय साग़र जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया। संचालन ग़ज़लराज ने किया मां शारदे की वंदना हिमांशु श्रोतिए निष्पक्ष जी ने की।
इस अवसर पर सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़ पीपलसाना के साथ आये तहसीन मुरादाबादी साहब, शायर मुरादाबादी,नफ़ीस पाशा ,आज़म बुराक़ ,फ़रहत अली फ़रहत तथा सैफ़ुर्रहमान को संस्था अध्यक्ष सत्यवती सिंह सत्या ने सम्मानित किया। मुख्यातिथि रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अनिल कुमार सक्सेना जी व विशिष्ट अतिथि रहे ख़ुश लोक अस्पताल के डॉ विनोद पागरानी जी।
कार्यक्रम में शहर के कवि शायरों की बड़ी तादाद में भागीदारी रही।
सभी का स्वागत एवं आभार स्वागत अध्यक्ष बिंदु सक्सेना जी ने अदा किया ।
कार्यक्रम की कुछ झलकियां प्रस्तुत हैं ।






















































