चकमेहसी थाना में शांति समिति की बैठक

759

समस्तीपुर/कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना परिसर में सोमवार को प्रभारी थानाध्यक्ष शाहनवाज आलम की अध्यक्षता में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोषक क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता सहित मुखिया आदि मौजूद थे।आगामी 21 जुलाई को होने वाली बकरीद पर क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने,शांति भंग होने पर पुलिस को सूचना देते हुए सहयोग करने की अपील की गई।बैठक में सैदपुर मुखिया अनीता देवी,मालीनगर विजय कुमार,सोमनाहा राजू कुमार,कलौंजर मुखिया शोभा देवी,चकमेहसी मुखिया अखिलेश ठाकुर के अलावा थाना के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here