समस्तीपुर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय मिल्लत एकेडमी में दिनांक 30 अप्रैल 2026 को “सखी वार्ता एवं बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ सदर, समस्तीपुर श्रीमती प्रियंका द्वारा की गई।
इस अवसर पर जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र , समस्तीपुर की ओर से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर काजल राज, जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीप्ती कुमारी एवं अकाउंट ऑफिसर पप्पू यादव उपस्थित रहे। इन्होंने बाल विवाह, कुपोषण एवं सामाजिक कुरीतियों के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी।
महिला एवं बाल विकास निगम से जेंडर स्पेशलिस्ट राजेश सिंह, डॉली कुमारी एवं फाइनेंशियल लिट्रेसी सर्विस कुणाल जी ने “सखी वार्ता” के महत्व, महिलाओं के सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता पर अपने विचार साझा किए।
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, समस्तीपुर श्रीमती प्रियंका ने बाल विवाह की रोकथाम, पोषण एवं कुपोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस कार्यक्रम में आईसीडीएस की लेडी सुपरवाइजर उषा कुमारी, रीता कुमारी, नीतू कुमारी, मीरा कुमारी एवं रजनी, तथा सेविका सुनीता कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में उच्च माध्यमिक विद्यालय मिलत एकेडमी के शिक्षकगण आरजू परवीन, धर्मेन्द्र कुमार, नुरुल इस्लाम, अली हैदर खाँ, मोहम्मद साबिर एवं मोहम्मद कैसर आज़मी भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूल के किशोर-किशोरी एवं लाभार्थियों ने भाग लिया तथा बाल विवाह के खिलाफ शपथ लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
समाज के लिए महत्वपूर्ण पहल
यह कार्यक्रम बाल विवाह उन्मूलन, महिलाओं के सशक्तिकरण एवं पोषण जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
“सखी वार्ता” एवं बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन
समस्तीपुर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय मिल्लत एकेडमी में दिनांक 30 अप्रैल 2026 को “सखी वार्ता एवं बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ सदर, समस्तीपुर श्रीमती प्रियंका द्वारा की गई।
इस अवसर पर जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र, समस्तीपुर की ओर से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर काजल राज, जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीप्ती कुमारी एवं अकाउंट ऑफिसर पप्पू यादव उपस्थित रहे। वॉलिंटियर नेहा कुमारी इन्होंने बाल विवाह, कुपोषण एवं सामाजिक कुरीतियों के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी।
महिला एवं बाल विकास केंद्र, समस्तीपुर से जेंडर स्पेशलिस्ट राजेश सिंह, डॉली कुमारी एवं फाइनेंशियल लिट्रेसी सर्विस कुणाल जी ने “सखी वार्ता” के महत्व, महिलाओं के सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता पर अपने विचार साझा किए।
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, समस्तीपुर श्रीमती प्रियंका ने बाल विवाह की रोकथाम, पोषण एवं कुपोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस कार्यक्रम में की महिला प्रवेक्षिका उषा कुमारी, रीता कुमारी, नीतू कुमारी, मीरा कुमारी एवं रजनी, तथा सेविका सुनीता कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में उच्च माध्यमिक विद्यालय मिल्लत एकेडमी के शिक्षकगण आरजू परवीन, धर्मेन्द्र कुमार, नुरुल इस्लाम, अली हैदर खाँ, मोहम्मद साबिर एवं मोहम्मद कैसर आज़मी भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।