विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

62


जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा तथा पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर श्री अरविंद प्रताप सिंह द्वारा समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में आगामी बकरीद पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को आगामी बकरीद पर्व के अवसर पर विशेष एहतियात बरतते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा शांति समिति की बैठकों का आयोजन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि बकरीद के अवसर पर नमाज से पूर्व सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर समय से पहुंचकर विधि-व्यवस्था का संधारण करेंगे। साथ ही किसी भी प्रकार की सूचना अथवा अफवाह प्राप्त होने पर तत्काल वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी समाहरणालय सभागार से उपस्थित रहे, जबकि क्षेत्रीय पदाधिकारी अपने-अपने अनुमंडल एवं अंचल कार्यालयों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here