अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर। विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के चतरा गांव में बीती रात बिजली का करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि पंखे में विद्युत प्रवाहित हो रही थी और उसके संपर्क में आने से घर में सो रहे मां-बेटे को जोरदार करंट लग गया। करंट की चपेट आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए ले जाने की तैयारी चल रही थी लेकिन दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम पुत्र और मां की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार चतरा गांव के वार्ड संख्या-15 निवासी कन्हैया पासवान की पत्नी रंगीला देवी (24 वर्ष) अपने छह वर्षीय पुत्र रतन कुमार के साथ घर में सो रही थीं। इसी दौरान उनके पास रखा स्टैंड पंखा अचानक गिर पड़ा।




















































