हसनपुर के मल्हीपुर में करंट की चपेट में आया 21 वर्षीय युवक, मौत से गांव में पसरा मातम!

67

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर/ हसनपुर थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गाँव, वार्ड संख्या 14 में मंगलवार को बिजली का करंट लगने से 21 वर्षीय युवक राहुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गाँव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, राहुल घर के किसी काम के दौरान अचानक बिजली की चपेट में आ गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही हसनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही राजद नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने प्रशासन और बिजली विभाग से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही से आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here