विगत चार दिनों से जले ट्रांसफार्मर विधुत आपूर्ति बंद के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।

17

24 घंटे में जले ट्रांसफार्मर और जर्जर तार पोल बदलकर विद्युत आपूर्ति नहीं होने पर होगा 11 अगस्त को खुदीराम बोस प्रतिमा स्थल परिसर में महाधरना – राम कुमार

पूसा, 05 अगस्त 2026

प्रखंड के ठहरा पंचायत के विगत 04 दिनों से वार्ड नंबर 09 में स्थित जले ट्रांसफार्मर और जर्जर तार पोल बदल कर विधुत आपूर्ति चालू करने की माँग को लेकर शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच पंचायत कमिटी ठहरा के झंडे बैनर तले ग्रामीणों ने किसान नेता ब्रज किशोर राय के नेतृत्व में जले ट्रांसफार्मर स्थल से सैकड़ों ग्रामीण व कार्यकर्ताओ ने प्रतिरोध मार्च निकाला जो विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए गोपालपुर चौक के नजदीक मुख्य मार्ग सड़क किनारे पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया ।
प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार ने कहा कि भीषण गर्मी में भी जले ट्रांसफार्मर और जर्जर तार पोल न बदलकर विद्युत आपूर्ति बंद होना प्रशासन की उदासीनता प्रतीत होती है। यदि 24 घंटे के अंदर विद्युत विभाग के पदाधिकारिओं के द्वारा हर घर विधुत आपूर्ति नहीं किया जाता है तो संगठन बंद विधुत आपूर्ति पको चालू कराने तथा जर्जर तार पोल बदलने के लिए 11 अगस्त 2026 से पूसा रोड स्थित खुदीराम बोस प्रतिमा स्थल परिसर में महाधरना आंदोलन चलाएगा ।
जिसकी सारी जबाबदेही प्रशासन की होगी।
सभा को जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार,मजदूर नेता मुंशी लाल राय,कृष्ण कुमार, वर्तमान ठहरा मुखिया प्रतिनिधि अमित राय,पूर्व पूसा उपप्रमुख राम पुकार महतो, पूर्व ठहरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अमरनाथ मिश्र, विपिन कुमार मिश्र, उमेश चौधरी, बिनोद राय समेत सैकड़ों नेता कार्यकर्ता ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here