फाइनेंस कंपनी के कमी से हुई लूट

581


संवाददाता
समस्तीपुरकल्याणपुर

थाना क्षेत्र के मुक्तापुर मोइन के समीप अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी से मारपीट कर बैग छीन लिया। छीन कर अपराधी फरार हो गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर एक निजी कंपनी के फाइनेंस कर्मी अजीत कुमार फिल्ड में पैसा कलेक्शन के लिए गए थे। इसी दौरान उन्होंने करीब 34 हज़ार रुपये का कलेक्शन कर कर में अपना ब्रांच समस्तीपुर लौट रहा था। मुक्तपुर मोइन के समीप पहले से घात लगाए उच्चक्को ने उन्हें रोककर पैसों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। जिसका विरोध फाइनेंस कर्मी ने किया तो उनके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। जिसके बाद उनसे पैसों से भरा बैग उच्चक्को ने लूट लिया और फरार हो गया बैग में कुल 34 हजार रुपए होने के बात फाइनेंस कर्मी ने बताई है। घटना के बाद घायल फाइनेंस कर्मी सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया गया है। वही इस संबंध में फाइनेंस कर्मी अजीत कुमार ने कल्याणपुर थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कार्रवाई करनेे की बात की है। वहीं थाना अधयक्ष इस मामले में छानबीन कर आगे की कार्रवाई करनेे की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here